Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राज्यसभा सीट के लिए गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग, अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट के लिए समाज के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने का अनुरोध करना था।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गौरीशंकर अग्रवाल छत्तीसगढ़ के विख्यात भाजपा नेता, कसडोल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राज्य के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।

प्रतिनिधियों ने कहा कि अग्रवाल समाज राज्य की एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आर्थिक शक्ति है। ऐसे में यदि गौरीशंकर अग्रवाल को राज्यसभा भेजा जाता है, तो वे समाज की आवाज को मजबूती से उठाने के साथ जातीय समरसता और समावेशी विकास को बढ़ावा देंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल के नाम को प्राथमिकता दी जाए। उनका कहना था कि इससे समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह और विश्वास का वातावरण बनेगा तथा भाजपा की संगठनात्मक स्थिति और सुदृढ़ होगी।

मुलाकात में डॉ. अशोक अग्रवाल, दीनदयाल गोयल, सत्यनारायण सिंघानिया, संजय जैन, डॉ. मोहनलाल अग्रवाल, डॉ. अनीता अग्रवाल, राधेश्याम बंका, हरिकेश पालीवाल, रघुवीर प्रसाद अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अमित पालीवाल, पुरुषोत्तम सिंघानिया, शिव सिंघानिया और गोविंद अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित विचार-विमर्श का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका नाम पैनल में आगे बढ़ाया जा चुका है, जो भी निर्णय होगा पार्टी हाईकमान से ही होगा। अग्रवाल समाज छत्तीसगढ़ के सभी सदस्यों की ओर से इस मुलाकात के लिए दीनदयाल गोयल ने मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल को उम्मीद है कि यह प्रयास सकारात्मक परिणाम लाएगा।