Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर से गुजरात के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रायपुर से सूरज के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखा है. व्यापारियों ने प्रदेश की व्यापारिक आवश्यकता को लेकर फ्लाइट शुरू करने की मांग की है.

पत्र में कहा गया है कि राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कपड़ा एवं सराफा बाजार है. रायपुर मार्केट में भारत द्वारा निर्मित सभी प्रकार के कपड़ा एवं सराफा का आयात एवं निर्यात होता है. सबसे ज्यादा सूरत (गुजरात) मंडी से व्यापार होता है. रायपुर से प्रतिदिन सूरत (गुजरात) के लिए काफी संख्या में व्यापारियों का आवागमन होता है. रायपुर के कपड़ा एवं सराफा व्यापारियों द्वारा रायपुर एवं सूरत के बीच हवाई सेवा की मांग लंबे समय से की जा रही है.

हवाई सेवा शुरू होने से व्यापक स्तर पर होगा व्यापार

व्यापारियों ने कहा, रायपुर एवं सूरत के बीच हवाई सुविधा चालू होने से दोनों राज्यों के मध्य आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी. व्यापक स्तर पर व्यापार होगा एवं नये रोजगारों का सृजन होगा, जिससे अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी. कपड़ा एवं सराफा व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए रायपुर से सूरत (गुजरात) के लिए नियमित हवाई सेवा उपलब्ध कराया जाए.