Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रमेश बैस को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग, PCC चीफ का पीएम को चिट्‌ठी पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा –

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश बैस को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, दीपक बैज पहले अपनी पार्टी को संभाल लें. खुद की पार्टी का कोई ठिकाना नहीं है. अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं. दीपक बैज पहले अपनी और अपने पार्टी की चिंता करें. जिनका शुभचिंतक दीपक हो उसका बंटाधार तय है.

छत्तीसगढ़ के ओबीसी नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी अभी भी चीर युवा बने हुए हैं. 25 वर्ष राजनीति करते हो गए आज तक उन्हें इस देश की राजनीति की समझ नहीं है. महलों में रहने वाले गरीबों की स्थिति को क्या जानेंगे. उनको जो सीखा देते हैं वह वहीं करते हैं.

ओबीसी समाज से पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस द्वारा मौका दिए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, भूपेश को मौका दिया गया तो देखो इस प्रदेश की क्या हालत कर दी. कितने जेल में, कितने बेल में हैं, हिसाब लगाओ कितना भ्रष्टाचार हुआ. छत्तीसगढ़ का पीएससी सिस्टम करप्ट कर दिया. राज्य में हर जगह भ्रष्टाचार का मामला सामने आया.