Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधायक उमेश पटेल की गिरफ्तारी की मांग, बीजेपी नेता ने अशोक चक्र के अपमान करने का लगाया आरोप

रायगढ़। जिले में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के बाद से राजनीति गरमा गई है। खरसिया विधायक उमेश पटेल पर अशोक चक्र के अपमान के बाद नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने विधायक पर यात्रा के दौरान भारत के नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर इन आरोपों पर खरसिया में कांग्रेसियों ने थाना में आवेदन देकर विधायक उमेश पटेल की छवि खराब करने वालो पर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने कोतवाली थाना में शिकायत की है कि 16 सितंबर को कांग्रेस की रैली में सार्वजनिक स्थान पर कांग्रेस पार्टी के खरसिया विधायक उमेश पटेल द्वारा एक पोस्टर, बैनर में भारत के आधिकारिक नक्शे के साथ जान बुझकर छेड़छाड़ की गई है। इस कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट समेत कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

इस प्रकार का कार्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 तथा 1971 BNS धारा 295(2), 153(2) और 335 का कानूनन अपराध है। उन्होंने शिकायत आवेदन में लिखा है कि भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे राष्ट्रीय अखंडता और एकता की भावना को भी ठेस पहुंचती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उमेश पटेल, सचिन पायलट और रैली के आयोजकों समेत पोस्टर बैनर छापने वाले संस्थान व संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्रवाई किया जाए।