Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शिक्षकों को “अर्बन नक्सली” कहने वाले भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग तेज, शिक्षक साझा मंच ने सौंपा ज्ञापन

धमतरी। धमतरी में भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव द्वारा शिक्षकों को “अर्बन नक्सली” कहे जाने पर शिक्षक समाज में तीव्र आक्रोश देखने को मिला है। शिक्षक साझा मंच ने इस विवादित और अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री को ज्ञापन सौंपा है। मंच ने उक्त नेता के विरुद्ध कानूनी और संगठनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

आरोप है कि भाजपा के एक स्थानीय युवा नेता खूबलाल ध्रुव ने शिक्षकों को “अर्बन नक्सली” कहकर संबोधित किया। यह बयान सोशल मीडिया और स्थानीय संवाद माध्यमों में वायरल होते ही शिक्षकों के स्वाभिमान पर गहरी चोट के रूप में देखा गया। इसके विरोध में शिक्षक साझा मंच जिला धमतरी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासनिक व राजनीतिक स्तर पर कार्रवाई की मांग की।

शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने धमतरी के महापौर एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। दोनों नेताओं ने ज्ञापन स्वीकार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कानूनी कार्रवाई की भी मांग

शिक्षक प्रतिनिधियों ने उक्त विवादित बयान को शिक्षकों की गरिमा, प्रतिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर सीधा प्रहार बताया। इस संबंध में धमतरी जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि खूबलाल ध्रुव के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। शिक्षक नेताओं का कहना है कि शिक्षक केवल अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं, उन्हें “राष्ट्र निर्माता” के रूप में सम्मानित किया जाना चाहिए, न कि ऐसे अपमानजनक आरोपों का सामना करना चाहिए।

संगठन की व्यापक भागीदारी

ज्ञापन सौंपने के दौरान शिक्षक साझा मंच धमतरी के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें जिला संचालक डॉ. भूषण लाल चंद्राकर, अमित महोबे, दिनेश पांडे, दौलत राम ध्रुव, प्रांतीय उपसंचालक ममता खालसा, सविता छाटा, जिला पदाधिकारी डॉ. आशीष नायक, कैलाश प्रसाद साहू, परविंदर कौर गिल, तुनेश्वरी साहू, हितेश साहू, शोभा गुप्ता आदि प्रमुख थे।इसके अलावा धमतरी ब्लॉक संचालक गेवाराम नेम, उपसंचालक हरीश साहू, दीपक सहारे, देवेंद्र भारद्वाज, केपी साहू, दीपेंद्र साहू, कांति भारद्वाज, दुलारी गंजीर, चंद्रहास सिन्हा, गौतम पोटाई, टीकम ध्रुव सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित थे।