Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट में आई खराबी, छत्तीसगढ़ के सांसद और विधायक फंसे

रायपुर। दिल्ली से रायपुर आ रही एक फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके चलते यात्रियों को करीब दो घंटे तक विमान में ही फंसे रहना पड़ा. इस फ्लाइट में जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी भी मौजूद थे. तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ान को रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा.

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होना था, लेकिन टेकऑफ से पहले ही तकनीकी समस्या सामने आ गई. इसके चलते न तो विमान उड़ान भर सका और न ही यात्रियों को तुरंत नीचे उतारा गया, जिससे सभी को विमान के भीतर ही इंतजार करना पड़ा. जिसके बाद यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया और अब उन्हें दूसरी फ्लाइट से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है.

मामले में विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि वे एक मीटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए थे. दिल्ली से रायपुर लौट रहे थे, 12:30 बजे की फ्लाइट से, तभी फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई. करीब 2:20 बजे तक हम फ्लाइट के अंदर ही फंसे रहे. फिलहाल दूसरी फ्लाइट पकड़ने के लिए टरमैक से रनवे की ओर जा रहे हैं. फ्लाइट में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े भी मौजूद थीं.