Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट से जीता मैच, सनराइजर्स की लगातार दूसरे मैच में हार, डु प्लेसिस ने जड़ी शानदार फिफ्टी

विशाखापत्तनम।  आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। आज दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन उसकी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में दिल्ली ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सनराइजर्स की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को डु प्लेसिस और जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। डु प्लेसिस ने इस दौरान अर्धशतक जड़ा। हैदराबाद के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले जीशान अंसारी ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके, लेकिन लक्ष्य इतना कम था कि दिल्ली को इसे हासिल करने में जरा भी परेशानी नहीं हुई। जीशान ने पहले डु प्लेसिस को आउट किया और फिर मैकगर्क को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए पहला मैच खेलने वाले केएल राहुल को बोल्ड किया। हालांकि, जीशान का यह प्रयास टीम के काम नहीं आया और उसे हार मिली।