Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिल्ली ब्लास्ट: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर गृह मंत्री विजय शर्मा का पलटवार, कहा-

रायपुर। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘एक्स’ पर किए पोस्ट पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुरी में हमला हुआ, पुलवामा में हमला हुआ. हमले के बाद जवाब भी दिया गया था. 10 वर्ष बाद विस्फोट की घटना हुई है, ऐसे में राजनीति नहीं करनी चाहिए. पहले स्थिति सामान्य होने दें, फिर सदन में चर्चा करें. अंतिम संस्कार तक नहीं हुआ और आपने राजनीति शुरू कर दी. यह राजनीति में निम्नता है.

उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि सभी से निवेदन है कि जांच और पूछताछ में सहयोग करें, पुलिस का साथ दें. परीक्षण और चौकन्नेपन की जरूरत है. अब समय है ताकत के साथ अलर्ट रहने का.

गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली में अनहोनी हुई है, अभी स्पष्ट होना बाकी है कि यह आतंकी घटना है या नहीं. यदि आतंकवादी घटना साबित होती है तो ना कोई लिंक छूटेगा, ना कोई व्यक्ति. दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

वहीं विपक्ष के चुनाव से पहले ही ऐसी घटनाएं बढ़ने के आरोप पर विजय शर्मा ने कहा कि बिहार का आधा चुनाव हो चुका है. घटनाओं के होने का कोई तय समय नहीं होता. 3 या 6 महीने में कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं, इसे चुनाव से जोड़ना गलत है. वहीं अमित बघेल की तलाश को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि उन पर विभिन्न समाज के पूज्य पुरुषों के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. कार्रवाई जारी है.