Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एसटीपी के कार्यों में देरी, निगम आयुक्त ने जताई नाराजगी, स्मार्ट सिटी के ठेकेदारों को लगाई फटकार

रायपुर। नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने एसटीपी का कार्य धीमी गति से होने पर नारागजी व्यक्त करते हुए स्मार्ट सिटी के ठेकेदारों को फटकार लगाई है।

दरअसल रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के अनुबंधित ठेकेदारों को बुलवाकर कार्यो की समीक्षा बैठक ली गई। इसमें स्मार्ट सिटी के महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं के अनुबंधित ठेकेदार उपस्थित हुए। महाराजबंध तालाब में 3 एमएलडी एसटीपी, नरैय्या तालाब एवं खो-खो तालाब में 1-1 एमएलडी एसटीपी के निर्माण के कार्य में अत्यंत धीमी गति को लेकर निगम आयुक्त ने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने संबंधित अनुबंधित एजेंसी समृद्धि वाटर वर्कस को फटकार लगाते हुए अनुबंधित ठेकेदार को तीनों तालाबों में एसटीपी के कार्य को तत्काल प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिया। इसके अलावा 24 घंटे पेयजल आपूर्ति, शास्त्री मार्केट, मटन मार्केट, संबंधित कार्य योजनाओं को शीघ्रता से मॉनिटरिंग करके तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के भी निर्देश दिए।