Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘भारत माता की जय’ पर पुरंदर मिश्रा को दीपक बैज का जवाब, कहा- ‘भारत माता’ और ‘वंदे मातरम्’ हमारे दिल में है…

रायपुर।  कांग्रेस को भारत माता की जय, अशांति वाले पुरंदर मिश्रा के बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कोई भी संपत्ति नहीं बची है. कभी वंदे मातरम्, तो कभी भारत माता की जय का स्मरण करें। सरकार किसानों की चिंता करती है तो किसानों की, चित्र पर बैठे रसोइयों की, 5 लाख सहायक कर्मचारियों की चिंता करे। भारत माता और वंदे मातरम हमारे दिल में है, बीजेपी को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

दरअसल, धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा था कि यह कांग्रेस का बढ़ाई हुई बीमारी है. 5 साल सरकार में हर जगह चर्च बनाएं. कांग्रेस प्रदेश के साथ-साथ देश को ही विकसित नहीं होने देना चाहती. भी कांग्रेस को भारत मां की जय बोलने में भी तकलीफ है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बैज की दिल्ली में आज शाम 5 बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी. रवानगी से पहले मीडिया से चर्चा में बैज ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होगी. वोट चोरी, SIR और मनरेगा से जुड़े मामलों को दिल्ली में रखा जाएगा. जनता से जुड़े तमाम मुद्दों को राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखने जा रहे हैं.

धान खरीदी पर किसानों के साथ खड़ी कांग्रेस

वहीं धान खरीदी और मनरेगा को लेकर 30 जनवरी को किए जाने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है. लगातार सड़कों पर चक्काजाम किया जा रहा है. 25 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसान इतने ज्यादा चिंतित हैं, लेकिन सरकार को किसानों की मेहनत पर भरोसा नहीं. कल किसानों के पक्ष में कांग्रेस पार्टी सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेगी. पुरंदर मिश्रा रायपुर से बाहर निकल कर किसानों के हालात देख लें. किसानों पर ध्यान देते तो ऐसा बयान नहीं देते.

एसटी-एसटी वर्ग के साथ भेदभाव कर रही सरकार

वहीं कवर्धा एसपी द्वारा राज्य सरकार पर लगाए गए भेदभाव के आरोप पर दीपक बैज ने कहा कि ऐसा बयान सरकार के लिए सोचने का विषय है. आरक्षण और प्रमोशन को लेकर ST-SC वर्ग के साथ सरकार भेदभाव कर रही है. स्थिति बेहद चिंता जनक है. अधिकारी ने अपनी पीड़ा और भावनाएं देश की जनता के सामने रखी है.

बुलडोजर कार्रवाई की सहमत नहीं कांग्रेस

वहीं अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई पर दीपक बैज का बयान ने कहा कि जिला कांग्रेस नेताओं से इस मुद्दे पर चर्चा हुई. बिना चर्चा और बिना विस्थापन के सीधे घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. कांग्रेस इस कार्रवाई से सहमत नहीं है. बीजेपी की 2 साल की सरकार में प्रदेश के कई हिस्सों में बुलडोजर चल चुके हैं. सरकार गरीबों को मकान देने का वादा करती है, और दूसरी ओर बुलडोजर चला रही है. अगर कोई गलत है तो कांग्रेस उसके खिलाफ है, लेकिन गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.

अंगद जैसे नहीं हो सकती भाजपा की टांग

बीजेपी की टांग अंगद जैसी अगले 15 साल तक जमे रहने वाले बयान पर पीसीसी चीफ ने कहा कि बीजेपी की टांग अंगद जैसी हो ही नहीं सकती. अंगद और बीजेपी में जमीन आसमान का अंतर है. बीजेपी उल्टी टांग से चल रही है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी सिर नीचे और टांग ऊपर करके चल रही है.