Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

BJP ज्वॉइन के ऑफर पर दीपक बैज का बड़ा बयान

जगदलपुर। आदिवासी नेताओं के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दीपक बैज की स्थिति कांग्रेस में दुखद है। ​इसे लेकर खुद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की नाव डूबने की स्थिति में है।

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा और वन मंत्री केदार कश्यप के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर दिए गए बयान के बाद अब खुद सियासी मोर्चा संभालते हुए दीपक बैज ने पलटवार किया है। दीपक बैज ने भाजपा को डूबती नैया बताया है।

दरअसल भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने भी कांग्रेस के अंदर दीपक बैज की स्थिति बेहद दुखद होने की बात कही थी। भाजपा नेताओं के बयानों के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा भाजपा नेताओं के बयान से लगता है कि भाजपा बेहद कमजोर हो चुकी है और भाजपा की नैया डूब रही है इसलिए भाजपा के लोग अब चाहते हैं कि उनकी नैया संभालने के लिए कोई आए, लेकिन डूबती नैया में कोई सवार नहीं होता।