Special Story

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दीपक बैज ने विदेश मंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, ओमान में बंधक दीपिका जोगी की मदद के लिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई की महिला दीपिका जोगी की मदद करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज आगे आये। ओमान के मस्कट में बंधक बनाई गई महिला की मदद के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्य सचिव, डीजीपी छत्तीसगढ़ पुलिस, जिलाधीश दुर्ग, पुलिस अधीक्षक दुर्ग को पत्र लिखा है।

पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि समाचार माध्यमों में यह खबर प्रसारित हुई है कि हमारे राज्य छत्तीसगढ़ की एक महिला जो कि वार्ड 27 शक्ति नगर सड़क 16 खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग की निवासी है। वह 30 मई 2023 को केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से हाउस मेड का काम करने ओमान की राजधानी मस्कट भेजी गयी थी। उस महिला ने अपना एक वीडियो भेजकर बताया है कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा, प्रताड़ित किया जा रहा। उसे घर वापस नहीं आने दिया जा रहा, वहां पर जिनके यहां वह काम करती है उसकी मालकिन धमका रही है कि 3 लाख रू. दो वर्ना दूसरे को बेचकर पैसा वसूलेंगे।

यह मामला बेहद ही गंभीर है देश की और हमारे प्रदेश की एक महिला विदेश में संकट में फंसी है। मेरा आपसे आग्रह है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर उक्त महिला दीपिका जोगी को तत्काल स्वदेश वापसी के प्रबंध सुनिश्चित करवाने का कष्ट करें।