Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धमतरी ट्रिपल मर्डर केस पर दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना, कहा – छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे

रायपुर। धमतरी में ट्रिपल मर्डर केस को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा, पूरे प्रदेश में 1 से 2 दिन के बीच हुई घटनाओं से जनता डरी हुई है. बीती रात धमतरी में राजधानी के 3 लोगों की हत्या हो गई. रायपुर में व्यापारी से 15 लाख की उठाईगिरी का मामला सामने आया. पिज्जा डिलीवरी बॉय की हत्या हो गई. आखिर सरकार कहां है..? लॉ एंड आर्डर किधर है..? छत्तीसगढ़ की जनता भगवान भरोसे है. छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं, जंगल राज चल रहा है.

वोट चोरी पर दीपक बैज ने कहा, वोट चोरी का मामला साफ हो चुका है. बीजेपी की सरकार में एक व्यक्ति का चार-चार बूथों में नाम है. फर्जी वोटर कार्ड बनाकर वोट चोरी की गई है. एक घर में 80 वोटर्स निकलते हैं, ये सब क्या है, सुप्रीम कोर्ट के हमारे साथी लड़ाई लड़ते आए हैं. आज हमारे नेता राहुल गांधी ने यह सच्चाई सामने लाई है. इस पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए, लेकिन बीजेपी जवाब दे रही है. बीजेपी क्या चुनाव आयोग की प्रवक्ता है.

मस्जिदों में तिरंगा फहराने का आदेश राजनीतिक प्रोपेगेंडा : बैज

तिरंगा अभियान को लेकर बैज ने कहा, घर-घर तिरंगा अभियान बीजेपी का नया प्रोपेगेंडा है. इसके लिए नए-नए हथकंडे अपना रही. आरएसएस जिसने 52 सालों तक अपने दफ्तर पर झंडा नहीं फहराया, अब बीजेपी इसका प्रायश्चित करने ऐसे नए-नए तरीके अपना रही. मस्जिदों में तिरंगा फहराने के आदेश को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, यह एक राजनीतिक प्रोपेगेंडा है.