Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगरीय निकाय अधिसूचना पर दीपक बैज हमलावर, कहा- भाजपा के खिलाफ प्रदेश में माहौल, हार के डर से टाल रहे चुनाव…

रायपुर।     नगरीय निकाय को लेकर जारी अधिसूचना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि निकायों का कार्यकाल बढ़ाने का मतलब है कि भाजपा डरी हुई है. भाजपा के खिलाफ पूरे प्रदेश में माहौल है. उपचुनाव भी हारेगी, इसलिए चुनाव टालने के लिए सरकार को अधिसूचना जारी करना पड़ा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर दावा किया कि भाजपा के खिलाफ माहौल है. नेताओं की खीझ दिख रही है. भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को भाठागांव की जनता ने भगा दिया. पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को सरकार संभाल नहीं पा रही है. इस बार जनता बदलाव करने जा रही है, कांग्रेस की जीत होगी.

वहीं प्रदेश में हो रही अपराधिक घटनाओं में कांग्रेस के लोगों के शामिल होने के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बयान पर दीपक बैज का पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी स्वीकार करे कि घटनाएं हो रही है, और रोक नहीं पा रहे हैं. उन्हें जनता को आश्वस्त करना चाहिए कि कठोर कार्रवाई होगी. यह सरकार मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है.