Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

टीका लगने के बाद दो मासूमों की मौत : सरकार ने बनाई राज्य स्तरीय जांच समिति, स्वास्थ्य मंत्री श्याबिहारी बोले –

बिलासपुर। कोटा में टीकाकरण के बाद दो मासूमों की मौत मामले की जांच के लिए सरकार ने राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है. रायपुर से 5 सदस्यीय जांच टीम आज बिलासपुर पहुंची है और मामले की तहकीकात में जुटी है. वहीं इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा निर्णय लिया है. राज्य स्तरीय जांच पूरी होने तक उस बैच की वैक्सीनेशन को बंद करा दिया है.

वैक्सीन से मौत मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल राज्य स्तरीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक उस बैच के वैक्सीनेशन को रोक दिया गया है. अगर इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटैता के कोरी पारा में वैक्सीन लगाने से दो नवजात शिशु की मृत्यु हो गई. दोनों नवजात शिशुओं को पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था. टीका लगने के बाद 30 अगस्त को एक शिशु की मृत्यु हुई और दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई. दोनों नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.