Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पोटाकेबिन में पहली के छात्र की मौत, कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, आज घटना स्थल पहुंचेगी टीम

बीजापुर।   पोटाकेबिन में पहली कक्षा में अध्ययनरत आदिवासी बच्चे की मौत मामले में कांग्रेस ने सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम को समिति के संयोजक बनाए गए हैं. यह समिति आज घटना स्थल दुगईगुड़ा पहुंचकर मामले की जांच करेगी, फिर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगी.

दरअसल शनिवार को दुगईगुड़ा के आवासीय विद्यालय में पहली कक्षा में अध्ययनरत आदिवासी छात्र राजेश पुनेम की अचानक तबीयत बिगड़ी. उसे पास के आवापल्ली स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया था. इस मामले की जांच के लिए अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति बनाई है.