Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रातभर पिटाई से युवक की मौत : मृतक के पिता का आरोप – धान चोरी करने वाले का दोस्त कहकर दंपती ने बेदम पीटा, सूचना देने पर भी नहीं पहुंची पुलिस

धमतरी।  जिले के ग्राम सिरसिदा में युवक की रातभर बेदम पिटाई से उसकी मौत हो गई. धान चोरी करने वाले का दोस्त कह कर दंपती ने युवक को इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया. मृतक के पिता ने गांव के ही पुरुष और महिला पर पिटाई करने का आरोप लगाया है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कार्तिक पटेल, उम्र 19 वर्ष ग्राम सिरसिदा निवासी है. मृतक के पिता तुलसी राम पटेल ने कहा कि कुरूद पुलिस को सूचना देने के बाद भी गांव नहीं पहुंची. पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शव को लाया गया है. इस मामले में कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

भीखम के घर से हुई है धान की चोरी

बताया जा रहा कि सिरसिदा में भीखम साहू के घर से धान की चोरी हुई है. मृतक के पिता ने बताया, धान चोरी करने वाले का दोस्त कहकर दंपती ने कार्तिक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई.