Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जल्द बढ़ाया जाएगा पुलिसकर्मियों का महंगाई भत्ता, विधानसभा में विधायक नंद ने उठाया मुद्दा, गृहमंत्री ने कही यह बात

रायपुर-  छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने प्रदेशवासियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को महंगाई के इस दौर में सालों बाद भी मिल रहे 18 रूपए सायकल भत्ता और वर्दी धुलाई भत्ता 60 रुपये को बढाने की मांग की। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ी में यह मामला उठाया और इस पर गंभीरता से विचार कर रक्षकों की ओर ध्यान देने आग्रह किया। उनके समर्थन में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने 25-25 साल से नक्सल इलाको में सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों की पदस्थापना नीति में सुधार लाकर उन्हें मैदानी इलाके में लाने पहल करने की बात कही।

ताकि वे अपने परिवार और समाज से जुड़कर अपने बेटे- बेटियों के परवरिश और उनके विवाह के लिए जुट सके। गृहमंत्री विजय शर्मा ने सवालों का जवाब देते हुए स्वीकार किया कि भत्ते सालों पुराने और कम है, जिनमे सुधार की आवश्यकता है, इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है, ताकि जवानों को सम्मानजनक राशि मिल सके।