Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तालाब में तैरती मिली महिला की लाश, पुलिस ने बरामद की 500-500 की गड्डियां, फोरेंसिक की टीम जांच में जुटी …

बलौदाबाजार।जिले के ढाबाडीह गांव के बंद पडे़ पत्थर खदान में अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. महिला की लाश खदान में पानी के अंदर मिली. वहीं पानी के बाहर आस-पास खून और घसीटने के निशान मिले हैं. सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुटी हुई है.

हैरानी की बात यह है कि महिला के कुर्ते से पांच-पांच सौ रुपए की 3 गड्डियां बरामद हुई हैं. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. यह पूरी घटना बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

एसडीओपी निधि नाग ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खदान में महिला की लाश मिली है. आसपास खून के धब्बे भी दिख रहे है. इसके अलावा महिला के कुर्ते से 500 500 की गड्डियां भी मिलीं, फिल्हाल मामले में विवेचना जारी है.