Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पड़ोसी के घर पलंग से बंधी मिली विवाहिता की लाश, हत्या से पहले दुष्कर्म ?

रायपुर।  पड़ोसी के घर एक विवाहिता की लाश मिली है. इस बात की भी आशंका है कि हत्या से पहले उसका दुष्कर्म किया गया. पुलिस के मुताबिक मृतका के दोनो हाथ पलंग से बंधे हुए थे और उसके बदन में कपड़े नहीं थे. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

अभनपुर थाना क्षेत्र के कोलर ग्राम निवासी एक फैक्ट्री कर्मी की 34-35 वर्षीय पत्नी धनेश्वरी यादव की रक्तरंजित लाश पड़ोसी के घर पलंग पर बंधी हुई मिली. पुलिस पड़ोसी युवक 26 वर्षीय उत्तम साहू पिता हरखराम साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने दावा किया कि किसी वजनी चीज से मारकर महिला की हत्या की गई है. इससे पहले रेप की आशंका भी है.

 मृतका के पति जयकुमार यादव 37 वर्ष ने पुलिस को सूचना दी कि वह 27 को नागपुर गया था. 28 को उसकी बात पत्नी धनेश्वरी से फोन पर हुई थी. शाम को पांच बजे स्कूल से लौटे बड़े बेटे ने ने मां के घर में नहीं होने और छोटे भाई के रोने की जानकारी दी. तब रिश्तेदारों को उसने घर में भेजकर देखने कहा. फैक्ट्री कर्मी जयकुमार 28 को दोपहर में लौटा तो पता चला कि उसकी पत्नी धनेश्वरी का शव पड़ोसी के घर में बंधा पड़ा है.

तीन साल पहले संदेही करता था परेशान, मांगी थी माफी

पति के मुताबिक तीन साल पहले संदेही उत्तम साहू उसकी पत्नी को कॉल करके परेशान करता था. डांट-फटकार लगाने पर उसने माफी मांग ली थी. जानकारी के मुताबिक मृतका के दो बच्चे हैं. हत्याकांड 28 जनवरी को होने की आशंका है. पड़ोसी मकान हरखराम साहू का है और जिस कमरे में लाश मिली है, उसे हरखराम का बेटा उत्तम साहू इस्तेमाल करता है.