Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एक कमरे में जवान और महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

जांजगीर-चांपा। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक कमरे में अलग-अलग जगहों में दो लाश मिली है. जिसमें से एक 11वीं वाहिनी छ.स. बल पुटपुरा कॉलोनी में जवान की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली. वहीं दूसरी लाश एक महिला की बेड पर पड़ी हुई मिली है. घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा के 11वीं वाहिनी बटालियन पुटपुरा कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई. जब कालोनी के बंद कमरे से बदबू आने लगी और कमरे के अंदर जवान की फांसी पर लटकती शव मिली. जिसके बाद कॉलोनी वालों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी और पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो कमरे के बेड में एक महिला की भी लाश मिली. एक कमरे में दो पुरानी लाश को देखकर पूरे कालोनी में दहशत का माहौल है. पुलिस ने शव की पहचान आरक्षक राय सागर के रूप में किया और महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है. दोनों की लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है.

वहीं मामले में मृतक आरक्षक के परिजन के अनुसार जवान की शादी नहीं हुई थी. उसके पिता ने बताया रामसागर के लिए शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे. वह 15 छुट्टी के बाद 2 जनवरी को ड्यूटी पर वापस आया था.