Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बीजापुर की बेटियां जाएंगी चीन: एशिया कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भारत का करेंगी प्रतिनिधत्व, छत्तीगसढ़ का बढ़ाएंगी मान

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। जिले की बेटी चंद्रकला तेलम का चयन एशिया कप सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में हुआ है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 14 से 20 जुलाई तक चीन के शियान शहर में आयोजित किया जाएगा।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से छत्तीसगढ़ से केवल दो खिलाड़ियों को चुना गया है — बीजापुर की चंद्रकला तेलम और पामगढ़ की शालू डहरिया। यह बीजापुर जिले के लिए गर्व की बात है, क्योंकि न केवल खिलाड़ी के रूप में चंद्रकला टीम का हिस्सा बनी हैं, बल्कि भारतीय महिला टीम के कोच के रूप में जिले के श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोपान कर्णेवार पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोच की भूमिका निभा चुके हैं। उनकी कोचिंग में अब तक 147 खिलाड़ी राष्ट्रीय और 11 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं।

चंद्रकला ने टीम में अपनी जगह बनाने के लिए कठिन रास्ता तय किया। उन्होंने अनंतपुर, नागपुर और श्रीनगर में आयोजित ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया और फिर इंदौर में विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर अंतिम टीम में जगह बनाई। टीम ने श्रीनगर और दिल्ली में भी विशेष प्रशिक्षण लिया है और 13 जुलाई को चीन रवाना होगी।

इस उपलब्धि पर बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा और जिला खेल प्रभारी नारायण गवेल ने चंद्रकला और कोच कर्णेवार को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।