Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

करंट की वजह से स्कूल में खतरा: हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी ये जानकारी

बिलासपुर। करंट की वजह से तुर्काडीह सरकारी स्कूल के 139 बच्चों पर मंडरा रहे खतरे के मामले में हाईकोर्ट स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में आज सुनवाई के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग ने अदालत को जानकारी दी कि स्कूल से गुजर रहे अवैध कनेक्शन के तारों को हटा दिया गया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने स्कूल शिक्षा सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र पेश करने के निर्देश दिए थे।

बिलासपुर जिले के तुर्काडीह के सरकारी स्कूल में 139 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। करंट और जर्जर छत से बच्चों को खतरा होने की खबर पर चीफ जस्टिस ने स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की है। कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि पूरा स्कूल भवन अवैध बिजली कनेक्शन के तारों से घिरा हुआ है। इससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

शिक्षा विभाग और बिजली विभाग को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। भवन जर्जर हो चुका है और इससे सटा हुआ ही ट्रांसफार्मर लगा है, जहां से अधिकांश ग्रामीणों ने अवैध कनेक्शन लिया, जिसकी वजह से स्कूल में करंट आता है। मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान शिक्षा विभाग ने बताया कि स्कूल से गुजर रहे अवैध कनेक्शन के तारों को हटा दिया गया है। जर्जर छत की भी मरम्मत की जा रही है।