Special Story

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 14, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी…

चेट्रीचंड्र महोत्सव पर 15 मार्च को ‘चंड्र जी रात’ कार्यक्रम, बीटीआई ग्राउंड में जुटेगा सिंधी समाज

चेट्रीचंड्र महोत्सव पर 15 मार्च को ‘चंड्र जी रात’ कार्यक्रम, बीटीआई ग्राउंड में जुटेगा सिंधी समाज

Shiv Mar 14, 2026 2 min read

रायपुर। सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर…

सड़क सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च को, बनेगा रोड सेफ्टी क्लब

सड़क सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च को, बनेगा रोड सेफ्टी क्लब

Shiv Mar 14, 2026 2 min read

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए और…

“क्या छत्तीसगढ़ में मेधा नहीं? कुलपति नियुक्तियों पर अजय चंद्राकर ने सरकार को घेरा”

“क्या छत्तीसगढ़ में मेधा नहीं? कुलपति नियुक्तियों पर अजय चंद्राकर ने सरकार को घेरा”

Shiv Mar 14, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर…

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 14, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर स्थित गुरु…

March 14, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नियुक्ति नहीं मिलने पर डीएड अभ्यर्थियों का आक्रोश, विधानसभा घेराव से पहले रोके गए

रायपुर। डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का आज 81वां दिन है. न्याय की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी दण्डवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए शांतिपूर्ण निकले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आधे रास्ते में ही रोक दिया। मौके पर उपस्थित एसडीएम ने बताया कि अभ्यर्थी बॉन्ड भरकर अनशन पर बैठे हुए हैं, इसलिए उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। आगे बढ़ने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

गौरतलब है कि डीएड अभ्यर्थी 24 दिसंबर से धरना स्थल नया रायपुर तूता में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं और 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इस मामले में हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल 2024 और 26 सितंबर 2025 को एवं सुप्रीम कोर्ट ने 28 अगस्त 2024 को स्पष्ट आदेश दिया था कि 2621 बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के स्थान पर 2621 डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण आज भी 1326 पात्र डीएड अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित हैं।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि शिक्षा विभाग ने 2621 पदों पर बिना दस्तावेज सत्यापन के ही कॉमन मेरिट सूची से स्कूल अलॉटमेंट कर दिया, जिसके कारण कई अपात्र अभ्यर्थियों को भी स्कूल आवंटित हो गए। इसके चलते बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित रह गए। डीएड अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सभी पात्र अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति दी जाए।