Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पशु ट्रॉली में नेताओं के कटआउट का परिवहन, लापरवाही के बाद होश में आया निगम प्रशासन, आयुक्त ने अधिकारियों से 48 घंटे में मांगा जवाब

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर कोरबा के ओपन थिएटर में 2 से 4 नवंबर तक होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम से पहले एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और श्रम मंत्री समेत अन्य नेताओं के कटआउट पशु ट्रॉली में ढोया गया, इस लापरवाही से नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वहीं इस मामले में महापौर संजु देवी राजपूत के निर्देश पर निगम आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीन अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। आयुक्त ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इन अधिकारियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

जानकारी के अनुसार, निगम के उप अभियंता अश्विनी दास को राज्योत्सव स्थल पर होर्डिंग लगाने का दायित्व सौंपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाईत पशुओं वाले काऊ कैचर वाहन के प्रभारी हैं और उप अभियंता अभय मिंज निगम के वाहन शाखा में वाहनों की मॉनिटरिंग करने के प्रभारी हैं। इन तीनों की जानकारी में पशु ट्रॉली में नेताओं के कटआउट एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाए गए। इनका यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही वाला माना गया है और छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत उल्लंघन मानते हुए इन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इन तीनों अधिकारियों को 48 घंटे का समय निगम आयुक्त ने दिया है। इस पूरे मामले में निगम के नेता प्रतिपक्ष ने भी निगम प्रशासन को घेरा है।