Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अपराधियों की अब खैर नहीं : पुलिस ने आधी रात चलाया अभियान, बदमाशों को थाने बुलाकर करवाया परेड

खैरागढ़।  शहर में अपराधों पर लगाम लगाने खैरागढ़ पुलिस ने आधी रात अभियान चलाया. जिससे पुलिस ने अपराधियों को अपराध करने पर कड़ी कार्रवाई करने का सीधा सन्देश दिया. पुलिस ने आधी रात से लेकर तड़के 4 बजे तक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान 26 बदमाशों के घरों में जाकर कड़ी चेतवानी दी गई. अपराधियों से साफ शब्दों में कहा गया, “अपराध से तौबा करो, वरना जेल की हवा खानी पड़ेगी.”

गली-मोहल्लों के साथ गस्त के दौरान पुलिस ने बैंकों, एटीएम, सर्राफा दुकानों और आउटर बायपास रोड पर पैनी नजर बनाकर रखी. साथ ही देर रात सड़कों पर घूमने वाले, संदिग्धों और नशेबाजों से पूछताछ और जांच की गई. इन बदमाशों को थाने बुलाकर परेड कराकर चेतवानी दी गई.

पुलिस ने इस अभियान से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी जगाई गई है. कोतवाली थाना प्रभारी अनिल शर्मा की अगुवाई में अभियान चलाया गया. जिसमें ओपी जालबांधा और रक्षित केंद्र के जवान शामिल रहे. पुलिस ने अपराधियों को अपराध नहीं करने का कड़ा सन्देश दिया, साथ ही जनता को भरोसा दिलाने का काम किया.