Special Story

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एनआईटी रायपुर में क्रिकेट प्रीमीयर लीग का आयोजन

रायपुर।     राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का खेल विभाग जून माह में क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीपीएल) का आयोजन करने जा रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आयोजित इस रोमांचक आयोजन का उद्देश्य संस्थान की फैकल्टी व स्टाफ के बीच शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।

लीग की शुरुआत 1 जून 2024 को प्रातः 6 बजे उद्घाटन समारोह के साथ हुई जिसमें प्रोफेसर माइनिंग इंजीनियरिंग डॉ. मनोज प्रधान सम्माननीय अतिथि और विशेष अतिथि डीन (फैकल्टी वेलफेयर) डॉ. डी. सान्याल रहे। उन्होंने सभी टीम के सदस्यों से मुलाकात की और फिट इंडिया मूवमेंट के लिए मार्गदर्शन दिया। लीग में 3 टीम (एनआईटी रॉयल्स, एनआईटी लायंस, एनआईटी स्ट्राइकर्स) हिस्सा ले रही है। संस्थान की फैकल्टी, रिसर्च स्कॉलर्स और स्टाफ इन टीम के सदस्य हैं। यह सभी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे एवं उद्घाटन समारोह के बाद लीग के पहले मैच का शुभारंभ हुआ। 10 मैचों की यह लीग 1 जून 2024 से शुरू होकर 28 जून 2024 को शीर्ष 2 टीम के बीच निर्णायक मुकाबले के साथ समाप्त होगी।

इस लीग के कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक दिन पूर्व जर्सी अनावरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी टीम और कार्यक्रम स्पॉन्सर क्लिक एडवाइजरी के संतोष कुमार बजाज उपस्थित थे। भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मूवमेंट दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधि और खेल के महत्व पर जोर देता है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप, एनआईटी रायपुर में क्रिकेट प्रीमियर लीग एक रोमांचक प्रतियोगिता साबित होगी जो सभी को फिटनेस और खेल भावना को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।