Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आरक्षक के संरक्षण में चल रही थी गौ तस्करी, SP ने पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

बिलासपुर- सिरगिट्टी थाना के आरक्षक को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर एसपी रजनेश सिंह ने निलंबित कर दिया है. आरक्षक के खिलाफ सरकंडा सीएसपी प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे. रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. पकड़े गए यूपी के खूंखार मवेशी तस्करों से पुलिस आरक्षक का संबंध था और वह उन्हें संरक्षण देता था.

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए यूपी के मवेशी तस्करों से पुलिस आरक्षक बबलू बंजारे का लगातार संपर्क था. उसके ही इशारे पर तस्कर जिले से मवेशी की तस्करी करते थे. बता दें कि मवेशी तस्करी के मामले में सकरी थाने में उक्त आरक्षक के खिलाफ के खिलाफ जुर्म दर्ज हुआ था. मामले में आरक्षक की गिरफ्तारी नहीं की गई थी. आरक्षक लंबे समय से जिला में अवैध कारोबार करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रहा था.