कोर्ट का फैसला: भांजी से दरिंदगी करने वाले मामा को 10 साल की सजा, पखांजूर कोर्ट का सख्त फैसला
पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अपनी ही नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने वाले मामा को अतिरिक्त सत्र न्यायालय, पखांजूर ने दोषी करार देते हुए 10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।यह घिनौनी कृत्य 5 अक्टूबर 2023 की रात की है, जब आरोपी बट्टू व्यापारी ने बाथरूम गई अपनी नाबालिग भांजी को निशाना बनाया।उसने पहले पीड़िता का मुंह कपड़े से बांधा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पखांजूर थाने में की थी, जिसके आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले की विस्तृत सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाया और 10 वर्ष की कठोर सजा सुनाई। फैसले के बाद यह संदेश गया है कि कानून ऐसे अपराधियों को किसी सूरत में बख्शने वाला नहीं है, चाहे वह रिश्तेदार ही क्यों न हो।






