Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में खुलेगा देश का दूसरा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, 90 करोड़ की लागत से होगा तैयार

रायपुर-  छत्तीसगढ़ में देश का दूसरा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास राजधानी रायपुर में 2 मार्च को होने जा रहा है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अतिविशिष्ट अतिथि और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास कार्यक्रम पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा. यह केन्द्र आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में बनेगा. यह केन्द्र 90 करोड़ की लागत से तैयार होगा. इसे 24 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. यहां 100 बेड का अस्पताल भी होगा. इसके साथ ही अनुसंधान में फैलोशिप पाठ्यक्रम भी संचालित होंगे.

केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में मोटापा, प्री-डायबिटीज, मेटाबोलिक सिंड्रोम, गठिया, दर्द सिंड्रोम, हृदय रोग, डिसलिपिडेमिया, ऑटोइम्यून बीमारियों जैसे विभिन्न गैर संचारी रोगों के उपचार की सुविधा होगी. कैंसर पुनर्वास, न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग, बुजुर्गों की देखभाल आदि सुविधाएं भी इस अनुसंधान केंद्र में प्रदान की जाएगी. केंद्र में एक बाह्य रोगी और प्रशासनिक (ओपीडी) ब्लॉक, इनपेशेंट ब्लॉक (आईपीडी), योग हॉल, आहार केंद्र, हाइड्रोथेरेपी, मैग्नेटोथेरेपी, क्रोमोथेरेपी, मालिश और फिजियोथेरेपी अनुभाग आदि होंगे.