Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

काउंसिलिंग की तारीख बदली: शिक्षकों को आधार कार्ड/वोटर आईडी साथ लाना होगा अनिवार्य

रायपुर। युक्तियुक्तकरण की काउंसिलिंग की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले काउंसिलिंग 2 और 3 जून को होने वाली थी, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 3 और 4 जून कर दिया गया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया गया है। सभी बीईओ को जारी आदेश में काउंसिलिंग के संदर्भ में दिशा निर्देश जारी कर दिया गाय है।

आदेश में कहा है गया है कि युक्तियुक्तकरण अंतर्गत सभी पदों के अतिशेष शिक्षकों का समायोजन शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय व अधिक दर्ज वाले आवश्यकता के अनुरूप स्कूलों में विभिन्न चरण व वरिष्ठता क्रम के आधार पर ओपन काउंसिलिंग के जरिये से किया जायेगा।

तीन जून को प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, प्रदान पाठक प्राथमिक शाला, शिक्षक, सहायक शिक्षक व लिपिक-भृत्य की काउंसिलिंग होगी। ई और टी संवर्ग के लिए अलग-अलग काउंसिलिंग का वक्त होगा।

वहीं 4 जून को सिर्फ सहायक शिक्षक ई और टी संवर्ग का होगा। काउंसिलिंग के लिए परिचय पत्र के दौर पर आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड लाना होगा। देरी से अगर कोई शिक्षक आते हैं, तो उन्हें काउंसिलिंग के बाद बचे हुए स्कूलों में चयन का मौका दिया जायेगा। वहीं अनुपस्थित शिक्षकों का पदांकन शेष बचे स्कूलों में जायेगा। साफ निर्देश दिया गया है कि काउंसिलिंग परिसर में अतिशेष शिक्षकों के अलावे अन्य किसी व्यक्ति व कर्मचारी का प्रवेश वर्जित रहेगा।