Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

झारखंड में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार बन गया है – श्याम विहारी जायसवाल

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को राजमहल लोकसभा का प्रवासी प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े भी जुटे हुए हैं। उनकी टीम में रोहित साय, अवधेश चंदेल, भूलन सिंह मरावी, मनोज शर्मा, श्रीमती उद्धेश्वरी शामिल है। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार एक तरह से शिष्टाचार का स्वरूप ले लिया है। इस राज्य के बनने का के बाद जब-जब झारखंड मुक्ति मोर्चा और उनके गठबंधन की सरकार आई है। हमेशा विकास थम गया है, हर तरफ भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है। अब इस सरकार की विदाई का समय आ गया है।

मोदी की गारंटी ही झारखंड के विकास का दस्तावेज है – संजय श्रीवास्तव

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रांची लोकसभा के प्रभारी प्रवासी प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने रांची लोकसभा, इचागढ़ विधानसभा के कपाली मंडल, चांडिल मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं मतदाताओं से भेंट करके भाजपा लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है झारखंड के विकास का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। इसलिए भाजपा यहां के जनमानस की मजबूत संकल्प के लिए जुटी है। जिसके लिए भाजपा को झारखंड से व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने सभी से भाजपा को समर्थन की अपील की है।

जीएमएम व ठगबंधन के पास कोई विजन नहीं है – चंदूलाल साहू

पूर्व सांसद व धनबाद लोकसभा के प्रवासी प्रभारी चंदूलाल साहू विजय भाजपा के संकल्प को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। धनबाद के लोकसभा एवं विधानसभाओं में उनके साथ भारत सिंह सिसोदिया, मनोज गुप्ता, डॉ.ललित मखीजा, यश मनहर, राजेश तिवारी, गुरमीत सिंह सलूजा, अनिल केसरवानी, जनसंपर्क अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। वहाँ जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि यहां के विकास को लेकर झामुमो गठबंधन सरकार के पास कोई विजन नहीं है यहां जिस गति से विकास होना था झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ।