Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक निलंबित, ACB ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया था गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन को निलंबित कर दिया गया है. वे राजस्व निरीक्षण मंडल सारबहरा, तहसील पेंड्रारोड, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ थे. गिरफ्तारी के बाद वे 48 घंटे से अधिक पुलिस अभिरक्षा में रहे, जिसके चलते प्रशासन ने सिविल सेवा नियमों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है.

निलंबन आदेश जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा जारी किया गया. आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि में संतोष कुमार चन्द्रसेन का मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही नियत किया गया है. साथ ही उन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर कैंप गौरेला की टीम ने बीते 15 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार चन्द्रसेन को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. राजस्व निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.