Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चला निगम का बुलडोजर

रायपुर- रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश के बाद नगर निगम अवैध प्लाटिंग को लेकर कार्रवाई कर रही है। बुधवार को बोरियाखुर्द के दुर्गा विहार डूंडा में चल रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगा दिया गया। बिना परमिशन, ले आउट और टाउन एण्ड कंट्री प्लान के जमीन बेची जा रही थी।

निगम अधिकारियों ने बताया कि, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड-54 में दुर्गा विहार डूंडा में अज्ञात व्यक्तियों की ओर से करीब 5 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई थी। जहां बुलडोजर चलवा दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि, अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों ने जमीन पर मुरुम रोड बनाया था। सभी प्लाटों को डीपीसी कर घेरा गया था। जमीन के घेरा और ईंटों की नींव को बुलडोजर से तोड़ दिया गया है। साथ ही जमीन तक जाने वाले रास्ते को भी ब्लॉक किया गया है। आस-पास बनने वाले अवैध अंडर कंस्ट्रक्शन मकानों से बिजली कनेक्शन हटाने की कार्रवाई की गई है।

जमीन मालिक की जानकारी मांगी गई

जोन-10 नगर निवेश विभाग ने रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों की जानकारी मांगी है। जानकारी आते ही शासन के अधिनियम के प्रावधान के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में FIR दर्ज कराई जाएगी।