Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने ली फेरीवालों की बैठक, साफ-सफाई और अवैध कब्जों को लेकर दी सख्त हिदायत

रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने आज नगर निगम मुख्यालय में शहर के लगभग 75 फेरीवालों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में आयुक्त ने फेरीवालों को अपने ठेलों और आस-पास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी. उन्होंने कचरे को रोज डस्टबिन में डालने और नगर निगम के सफाई मित्र को सौंपने की हिदायत दी, ताकि शहर की स्वच्छता बनाए रखी जा सके.

अवैध अतिक्रमण पर सख्ती और नए वेंडिंग जोन की घोषणा

आयुक्त ने बढ़ते अवैध अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए सभी फेरीवालों को सड़क पर अवैध कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने शहर के 13 स्थानों पर नए वेंडिंग जोन विकसित करने की जानकारी दी, जहां फेरीवालों को सुव्यवस्थित रूप से काम करने की सुविधा प्रदान की जाएगी.

पीएम स्वनिधि योजना और डिजिटल लेन-देन की सलाह

बैठक में आयुक्त ने फेरीवालों को केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के बारे में अवगत कराया और उन्हें डिजिटल लेन-देन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. इस योजना के तहत, फेरीवालों को वित्तीय सहायता और डिजिटल लेन-देन के फायदे के बारे में जानकारी दी गई.

बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी और एनयूएलएम प्रभारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, एनयूएलएम के मिशन प्रबंधक, नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंता नीतिश झा और उपअभियंता विकास साहू भी उपस्थित रहे. इस बैठक का उद्देश्य फेरीवालों के कार्य की व्यवस्था को बेहतर बनाना और शहर की स्वच्छता को सुनिश्चित करना था.