Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धर्मांतरण का मामला : प्रार्थना सभा की आड़ में 16 लोगों का धर्म बदलवाने का आरोप, हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

बिलासपुर। जिले में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के सूर्या विहार में प्रार्थना सभा की आड़ में अवैध रूप से धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगा है। मामले में हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्स सिंह के निजी मकान में रविवार को करीब 16 लोगों को एकत्र कर प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी, जहां कथित तौर पर प्रलोभन और भय दिखाकर हिंदू धर्म के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सरकंडा थाना पुलिस को सूचना दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि बिना अनुमति निजी आवास को प्रार्थना भवन के रूप में संचालित किया जा रहा था।

मामले में की गई शिकायत

पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार, बजरंग दल बिलासपुर के जिला संयोजक गौरव धनकर ने अपने लिखित आवेदन में बताया कि पैलेस के पीछे जेम्स सिंह द्वारा अपने निजी आवास में 16 अन्य लोगों को प्रलोभित कर एवं भयभीत कर हिंदू धर्म के लोगों को बहलाकर ईशु (ईसा मसीह) की प्रार्थना कराई जा रही थी तथा बिना अनुमति के अपने निजी आवास को प्रार्थना भवन के रूप में संचालित कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

आज सुबह 08.30 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुझे सूचना प्राप्त हुई कि राजकिशोर नगर, देवांगन होटल के बाजू वाली गली में एक आवासीय मकान में अवैध रूप से हिंदू धर्म के लोगों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म मानने के लिए प्रेरित किया जा रहा था, जिसे प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण बताया गया है।

शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 299, 3(5) तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।