Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बीआरटीएस के टेंडर पर शुरू हुआ विवाद, छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने की रद्द करने की मांग…

रायपुर- रायपुर से नवा रायपुर के बीच चलने वाले बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) के टेंडर को लेकर विवाद शुरू हो गया है. छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए एनआरडीए से टेंडर रद्द करने की मांग की है. 

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ का आरोप है कि एक फर्म को टेंडर देने के लिए जानबूझकर ऐसी शर्तें रखी गई थी कि छत्तीसगढ़ का दूसरा कोई बस ऑपरेटर पात्र ही नहीं हो सका. जिस फर्म को टेंडर दिया गया है, वह सिटी बस संचालन में डिफाल्टर हो चुका है.

नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस साल जनवरी में बीआरटीएस के संचालन के लिए टेंडर जारी किया था. टेंडर की कंडिका 3.2 में यह शर्त रखी गई थी कि बीआरटीएस चलाने के लिए फर्म को तीन साल सिटी बस संचालन का अनुभव होना चाहिए.

यातायात महासंघ का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 2014 से सिटी बसों का संचालन हो रहा है, और तब से दुर्गाम्बा ही कई जिलों में सिटी बस चला रही है. इसी को टेंडर देने के लिए ही शर्तों में तीन साल का अनुभव रखा गया था. दुर्गाम्बा ने कोरबा, दुर्ग और बिलासपुर में सिटी बस का संचालन किया.