Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव को लेकर बढ़ा विवाद, हिन्दूवादी संगठनों ने लगाया धर्मान्तरण का आरोप

जगदलपुर।      शहर में 8 से 10 नवंबर के बीच आयोजित ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव को लेकर विवाद पैदा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए आयोजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 

ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा आयोजित इस प्रार्थना सभा में पॉल दिनाकरन और उनका परिवार हिस्सा लेगा. हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि आयोजन समिति द्वारा धर्मांतरण के उद्देश्य से प्रार्थना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में भोले-भाले आदिवासियों का धर्मांतरण कराया जाएगा.

इस कार्यक्रम का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, लेकिन धर्मांतरण के आरोपों के बीच आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन को कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने की मांग की है.

ईसाई प्रचारक हैं पॉल दिनाकरन

बता दें कि पॉल दिनाकरन एक प्रसिद्ध भारतीय ईसाई प्रचारक और शिक्षक हैं. वे जीसस कॉल्स (Jesus Calls) नामक एक अंतरराष्ट्रीय प्रार्थना मंत्रालय के अध्यक्ष हैं, जो लोगों के लिए प्रार्थना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करता है.