Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चंगाई सभा को लेकर फिर विवाद : ईसाई समुदाय और ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठन आमने-सामने, थाने पहुंचा मामला

कटघोरा। कोरबा में रविवार को चंगाई सभा को लेकर विवाद हो गया। ईसाई समुदाय और ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। विवादित पास्टर बजरंग जायसवाल पर आरोप है कि उन्होंने पहले कटघोरा में चंगाई सभा की थी, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अब वे सुतर्रा में चंगाई सभा कर रहे थे, जिसकी शिकायत ग्रामीणों और हिंदू संगठन ने की है। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ और दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। दोनों ही पक्ष कटघोरा थाना पहुंचे, जहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया।

हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचकर इस पर कार्रवाई करने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि बजरंग जायसवाल इससे पहले कटघोरा में चंगाई सभा कर रहा था, जिसका विरोध करने के बाद काफी हंगामा हुआ और उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भी दाखिल किया गया था। लेकिन फिर से वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार कटघोरा छोड़कर अब सुतर्रा में वह इसी तरह का काम कर रहा है। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

हिंदू संगठन के सदस्य ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो बजरंग जायसवाल के साथ बाहर से भी कुछ लोग आए हुए थे, जहां महिलाओं की भी काफी संख्या थी। उन्होंने बताया कि वे खुद कहते हैं कि बीमारियां और तकलीफें उनके केयर करने से ठीक हो रही हैं। कहीं न कहीं ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिनके बच्चे नहीं होते, जिन्हें कैंसर होता है और इसके अलावा कई गंभीर बीमारियां होती हैं, वे उनके द्वारा ठीक की जाती हैं। इस तरह से बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।

हिंदू संगठन के एक सदस्य ने बताया कि बजरंग जायसवाल के खिलाफ पहले भी मोर्चा खोला गया था और आज भी आंदोलन कर रहे हैं। आने वाले समय में इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं कटघोरा थाना पहुंचने के बाद दोनों ही पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं कटघोरा थाना पहुंचने के बाद दोनों ही पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हिंदू महासभा, भारतीय जनता पार्टी, गौ सेवा संगठन और बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने में उपस्थित रहे।