Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ग्रामीणों ने धर्मांतरित महिला का शव दफनाने से रोका, गांव में तनाव का माहौल

धमतरी। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कांकेर के बाद धमतरी जिले के नगरी में गुरुवार को धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया, जहां बोराई की बुजुर्ग महिला ने कुछ समय पहले हिंदू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपनाया था। महिला की अचानक मौत हो गई है। ग्रामीणों ने उनके शव को गांव में दफनाने से रोक दिया है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है।

मृतका के परिवार के लोग नगरी शराब दुकान के पीछे वार्ड नंबर 1 में शव को दफनाने के लिए लेकर पहुंचे थे और गड्ढा खोदा जा रहा था। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को दफनाने से रोककर विरोध किया। हिंदू संगठनों के लोग भी मामले की जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी बोराई क्षेत्र में महिला का शव दफनाने का विरोध किया।

गांव पहुंचा पुलिस और प्रशासनिक अमला, समाधान का प्रयास जारी

मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्र की पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है। फिलहाल बुजुर्ग मृत महिला के परिजनों ने हिंदू धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार महिला के शव को दफनाने की बात सामने रखी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।