Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान पर विवाद जारी, अजय चंद्राकर बोले- कांग्रेस में पागलों की संख्या बढ़ गई है, चुनाव छोड़ पहले इनका इलाज कराएं

महासमुंद- पूर्व मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर आज महासमुंद जिले में नामांकन रैली में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान राजनांदगांव में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के प्रधानमंत्री को लेकर दिए विवादित बयान पर अजय चंद्राकर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वो लोकतंत्र में कतई स्वीकार नहीं है. कांग्रेस में पागलों की संख्या बढ़ गई है तो कांग्रेस को चुनाव छोड़कर अपने ऐसे नेताओं को चिन्हित कर उनके पागल पन का इलाज कराना चाहिए. 

पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार का जिस प्रकार स्तुतिगान और चरण सेवा करते हैं, ऐसे परिवार के पार्टी के लोग हैं जो पीएम मोदी के परिवार पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए. इनमें लालू प्रसाद यादव हो, मणिशंकर अय्यर या फिर सोनिया गांधी की ओर से हो. कांग्रेस गाली-गलौज से अभी मारपीट के स्तर पर आ गए हैं.

अजय चंद्राकर ने कहा कि क्या नेहरू गांधी परिवार के अलावा राजनीति में और कोई न रहे? बाकी सब का सिर फोड़े जाएं? परिवार वाली और वंशवादी पार्टी ही इस देश में रहेंगी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी या नरेंद्र मोदी के ऊपर किसी तरह का आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने भाषा का स्तर सुधारने के साथ ही मानसिकता भी सुधार करना चाहिए. पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि कांग्रेस में पागलों की संख्या बढ़ गई है तो कांग्रेस को चुनाव छोड़कर अपने ऐसे नेताओं को चिन्हित कर उनके पागल पन का इलाज कराना चाहिए.