Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष के पति का विवादित बयान, कहा – हमारी सरकार आएगी तो भाजपा कार्यकर्ताओं को पहनाएंगे…देखें VIDEO…

सारंगढ़-बिलाईगढ़।  जिले में 12 दिसंबर को आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के बाद सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे के पति अजय बंजारे ने विवादित बयान दिया है. वायरल वीडियो में बंजारे कहा रहे कि हमारी सरकार आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को कुत्ते का पट्टा पहनाएंगे.

प्रदर्शन के दौरान मंच पर विधायक उमेश पटेल, कविता प्राण लहरे, उत्तरी जांगड़े, रामकुमार, चतुरी नंद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकर सहित कई नेता मौजूद थे. विधायक उत्तरी जांगड़े और नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे के पति अजय बंजारे के बयान पर जिले के भाजपा पदाधिकारी प्रदेश स्तर का मामला बताकर कुछ नहीं कह रहे.

इसी मंच पर पति पर FIR दर्ज होने के बाद सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने भी विवादित बयान दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिला प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए विधायक जांगड़े ने सरकार को बालौदाबाजार कांड की याद दिलाई. विधायक उत्तरी जांगड़े ने उकसाऊ भाषण देते हुए युवाओं को कलेक्ट्रेट में घुसकर जमकर तोड़फोड़ करने की बात कही थी. बता दें कि कुछ रोज पहले विधायक पति पर धान खरीदी के मामले में एफआईआर दर्ज हुआ था.

देखें वीडियो –