Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस नेताओं का विवादित बयान, भाजपा नेताओं ने एसपी से की शिकायत, कहा – दोषियों पर हो कार्रवाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़।  सरकार के खिलाफ एक दिवसीय प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक ने मंच से विवादित बयान दिया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. वहीं इस मामले में चुप्पी साधे जिला भाजपा संगठन ने मीडिया व सोशल मीडिया में इज्जत की फजीहत होने के बाद आज टिप्पणी को लेकर एसपी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले तक इस मामले को प्रदेश स्तरीय बताते हुए कुछ भी नहीं बोलने वाले जिले के भाजपा नेताओं ने गुरुवार को मामले की शिकायत एसपी से की और कार्रवाई की मांग की, जो नगर में चर्चा का विषय बना है. लंबे अंतराल के बाद मामले में कुछ भाजपा नेताओं का सामने आना साफ कर दिया है कि जिले में विपक्ष की भूमिका कितनी मजबूत है.

एक सप्ताह पहले 12 दिसंबर को आयोजित कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान विधायक उत्तरी जांगड़े और सारंगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे के पति अजय बंजारे ने भड़काऊ और अमर्यादित बयान दिया था. जिस समय बयान दिया गया उस दौरान मंच पर विधायक उमेश पटेल, कविता प्राण लहरे, उत्तरी जांगड़े, रामकुमार, चतुरी नंद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकर सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष पति अजय बंजारे द्वारा दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. प्रदेश में भी इस मामले में जमकर राजनीति हुई, लेकिन पूरे मामले में जिला भाजपा ने चुप्पी साध रखी थी. आज जिले के भाजपा नेताओं ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा.