Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में पलटा शराब से भरा कंटेनर, 94 लाख की अवैध मदिरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़।   जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. खरसिया में अवैध शराब की तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लाखों का अवैध मदिरा बरामद किया गया है. आरोपियों ने तस्करी के लिए उत्तरप्रदेश राज्य के नंबर प्लेट वाले कंटेर वाहन का इस्तेमाल किया था.

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 49 पर सक्ती की तरफ से एक कंटेनर वाहन  (UP 78 DN 3531) को पुलिस स्टाफ ने रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की दिशा बदलकर तेजी से छाल की ओर भगाने लगा. पुलिस ने संदेह होने पर पीछा किया, जिसके बाद कंटेनर चालक ने ग्राम देहजरी स्थित बिल्लू पेट्रोल पंप के आगे वाहन को सड़क किनारे उतारा तो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी. दो लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने खुद को मुरादाबाद, यूपी निवासी मोहम्मद अजीम और सुमित चौधरी बताया. 

पुलिस ने 11,760 बोतल अवैध अंग्रेजी व्हिस्की बरामद की गई है. जिसकी कीमत 94,08,000 आंकी गई है. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ खरसिया थाना में अपराध क्रमांक 93/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.