Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री के खिलाफ साजिश : भाजपा पार्षद का ऑडियो वायरल, गुस्साए पार्षद FIR दर्ज कराने पहुंचे थाने…

कोरबा। प्रदेश में जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी लड़ाई चल रही है, वहीं कोरबा में भाजपाइयों के बीच ही घमासान मचा हुआ है. यहां भाजपा का ही पार्षद मंत्री और स्थानीय विधायक लखन लाल देवांगन के खिलाफ पार्टी के पार्षदों को एकजुट करने में जुटा हुआ है, जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा पार्षद मंत्री के खिलाफ साजिश रच रहे पार्षद के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे. 

मंत्री लखन लाल देवांगन के खिलाफ मुहिम चला रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और उनके खास सहयोगी बद्री अग्रवाल के बीच बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है. इसमें मंत्री के साथ दूसरे भाजपा नेता विकास महतो के विरुद्ध बयान देने के लिए कुछ पार्षदों को पैसे देकर तैयार करने की बात कही जा रही है।

इस ऑडियो की जानकारी मिलते ही देर रात भाजपा पार्षदों ने सिविल लाइन थाना, रामपुर पहुंचकर हितानंद और बद्री अग्रवाल पर भाजपा नेताओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया. इस पर कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने शिकायत की जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही.

भाजपा पार्षद चंद्रलोक सिंह ने कहा है कि जिस तरह से हितानंद अग्रवाल और बद्री अग्रवाल ओछी राजनीति कर रहे हैं, सीधे-साधे नेता मंत्री लखनलाल देवांगन को फंसाने के लिए, उनको मंत्री पद से हटाने के लिए साजिश कर रहे हैं. यह कोई बड़ी बात नहीं कि ऐसे लोग मंत्री पर गोली भी चलवा सकते हैं. यही वजह है कि वे भाजपा पार्षद के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वहीं पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने कहा है कि हमारे लोकप्रिय मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है. भाजपा पार्षद हितानंद अग्रवाल और बद्री अग्रवाल के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया जाए, वरना सभी भाजपा के पार्षद थाना में धरना-प्रदर्शन करेंगे.

जानिए पूरा मामला

बता दें कि उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कोरबा नगर निगम सभापति पद पर भाजपा से बागी होकर चुने गए नूतन सिंह ठाकुर को बधाई देने पर पार्टी की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. नेतन सिंह ठाकुर पार्टी के घोषित प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को पराजित कर सभापति बने थे. अब भाजपा पार्षद हितानंद अग्रवाल पर कथित ऑडियो के हवाले से मंत्री लखन लाल देवांगन के खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप लगा रहे हैं.