Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मतदान से पहले फूटा कांग्रेस का लेटर बम, ब्लॉक अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ को पत्र लिखकर विधायक पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप, पढ़िए पूरा मजमून…

बिलासपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले बिलासपुर में कांग्रेस का लेटर बम फूटा है. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर कोटा विधायक पर गंभीर आरोप लगाया है. विधानसभा चुनाव से पहले ऑडियो बम की तरह इस बार फूटे लेटर बम ने कांग्रेस के भीतर कोहराम मचा दिया है. 

दरअसल, बिलासपुर के कोटा विधानसभा अंतर्गत आने वाले रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूर्या ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को चिट्ठी लिखकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है. कांग्रेसियों ने साफ–साफ लिखा है कि यदि कोटा विधानसभा में कांग्रेस हारती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी अटल श्रीवास्तव की होगी.

इधर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की गई है. ब्लॉक अध्यक्ष अपनी मनमानी कर रहे हैं, कांग्रेस संगठन एक तरफ और वो अकेले दूसरी तरफ खड़े हैं. बूथ से लेकर हर एक कार्यकर्ता पूरे ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी के हित में और प्रत्याशी को चुनाव जीतने के लिए लगे हुए है. ये शिकायत कांग्रेस को छवि को धूमिल करने की साजिश का हिस्सा है.