Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बलौदा बाजार हिंसा के पीछे कांग्रेसियों का हाथ, भाजपा के तीन मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर लगाया बड़ा आरोप, प्रदर्शन की तस्वीरें भी की जारी

रायपुर-  बलौदाबाजार में सोमवार को हुई हिंसा को लेकर भाजपा के तीन मंत्रियों ने आज प्रेस कांफ्रेंस की. प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्यामबिहारी जायसवाल शामिल थे. मंत्री बघेल ने कहा कि प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे और पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार भी थे.कांग्रेस के नेताओं ने समाज को भड़काने का काम किया है.

प्रेसवार्ता में मंत्री दयालदास बघेल ने सवाल पूछते हुए कहा कि सतनामी समाज के कार्यक्रम में यादवों का क्या काम है. कार्यक्रम में देवेंद्र यादव बैठे थे उनका क्या रोल. भाजपा ने पूर्व मंत्री और विधायकों के फोटो जारी किए हैं.

मंत्री बघेल ने कहा​ कि कांग्रेस नेताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने 15 हजार प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी. मंत्री बघेल ने कहा कि सतनामी समाज के कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव क्यों आए?. कांग्रेस पार्टी ने षड्यंत्र रचने का काम किया. मंत्री बघेल ने कहा कि अपनी हार को नहीं पचा पाने के करना कांग्रेस ने घटना को अंजाम दिया.

प्रेसवार्ता में मंत्री बघेल ने कहा कि कई कांग्रेस नेता प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए. पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने लोगों को भड़काया. उन्होंने कहा कि सतनामी समाज के लोग अहिंसा के पुजारी हैं. समाज के बीच कुछ असामाजिक लोगों ने घटना को अंजाम दिया. यह बहुत ही दुखद घटना है.