Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेसियों ने किया अनोखा प्रदर्शन

तखतपुर। क्षेत्र में बदहाल सड़क, बिजली और पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस नेता आशीष सिंह ने अनोखे तरीके से विरोध जताया. उन्होंने सड़क पर हुए गड्ढों की पूजा अर्चना कर राहगीरों की सलामती की प्रार्थना करते हुए जल्द गड्ढों के भर जाने की कामना की.

तखतपुर बरेला को जोड़ने वाले मनियारी पुल के पास कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर हल्ला बोला. आशीष सिंह ने कहा कि तखतपुर की जनता के साथ धोखा हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के जनप्रतिनिधि का डर इतना है कि कोई भी इस अन्याय के विरोध में नहीं बोल पा रहे हैं. यदि कोई किसी वॉट्सएप ग्रुप में कुछ लिख दे तो उसके पास धमकी भरे फोन आ जाते हैं. इस प्रदर्शन को लेकर भी कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी भरा फोन आया था, लेकिन कांग्रेसी डरने वाले नहीं हैं.

आशीष सिंह ने बताया कि तखतपुर में मनियारी पुल से बेलसरी तक सड़क की हालत बहुत खराब है. स्कूली बच्चे अपने जूते मोजे हाथ में रखकर स्कूल जा रहे हैं. दो महीने पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मनियारी पुल की जर्जर हालत पर संज्ञान लेकर मरम्मत के आदेश दिए थे, लेकिन उस काम में भी केवल लीपापोती की गई थी. तखतपुर की स्थिति यह है कि आप यहां के जनप्रतिनिधि से मिल नहीं सकते और न ही किसी बात का विरोध कर सकते हैं. धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनियारी पुल से गांधी पुतला तक शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला.