Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेसियों ने पकड़ा फर्जी मतदाता, कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत…

रायपुर- रायपुर के सेंटपॉल स्कूल मतदान केंद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फर्जी मतदाता को पकड़ा. शुभम अग्रवाल नामक युवक रेवास मिश्रा नाम के युवक का फर्जी वोटर आईडी कार्ड लेकर मतदान करने पहुँचा था. युवक को लेकर कार्यकर्ता कोतवाली थाना पहुंचे, जहां रायपुर नगर निगम में सभापति प्रमोद दुबे शिकायत दर्ज कराई है. 

कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने बताया कि शुभम् अग्रवाल नाम का युवक रेवास मिश्रा की वोटर आईडी कार्ड लेकर पहुंचा हुआ था. हमारे बूथ एजेंट ने युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी है. इस पूरे मामले पर मैं खुद आकर लिखित शिकायत की है. हमारी माँग है कि ऐसे फर्जी लोगो पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि पूरे रायपुर लोकसभा सीट पर आज दिनभर में करीबन 40 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए है. हमें जानकारी मिली है कि बड़े अधिकारी ही सह देकर ऐसे काम करवाने की कोशिश कर रहें है. हमने इसका कड़ा विरोध किया है.

वहीं कोतवाली थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि फर्जी वोटर आईडी कार्ड लेकर युवक सेंटपॉल मतदान केंद्र पहुँचा हुआ था, जिसे कांग्रेस के एजेंट ने रोका है. पीठासीन अधिकारी पूरे मामले में संज्ञान लेकर शिकायत करेंगे. इस पूरे मामले पर जाँच कर कार्रवाई की जाएगी.