Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राहुल गांधी को आतंकी कहने पर भड़के कांग्रेसी, भाजपा नेताओं का फूंका पुतला

बीजापुर।     लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा अमर्यादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं. आज प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने विवादित बयान देने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह और शिंदे गुट के महाराष्ट्र विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला दहन किया. बीजापुर में कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन कर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सार्वजनिक बयान देते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी कहा और महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए ईनाम दिए जाने संबंधी अमर्यादित बयान दिया है. इसके विरोध में जिला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेस भवन के सामने दोनों भाजपा नेताओं का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया है.

बिलासपुर में भी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विपक्षी नेताओं द्वारा की गई अमर्यादित बयानबाजी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बिलासपुर के नेहरू चौक में रवनीत सिंह बिट्टू और शिव सेना विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला फूंका. इस दौरान कांग्रेसियों ने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

धमतरी में भी जिला कांग्रेस कमेटी ने रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला दहन किया. बड़ी संख्या में कांग्रेसी राजीव भवन से नाराबाजी करते हुए गांधी मैदान पहुंचे, जहां दोनों नेताओं का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया.

राजनादगांव के जय स्तंभ चौक पर कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने पर भाजपा नेता नवनीत सिंह बिट्टू और संजय गायकवाड़ का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी जी कमजोर हो रहे हैं, जिसके कारण उनके सहयोगी और पार्टी के लोग विवादित बयान दे रहे हैं.

भाजपा की ओझी मानसिकता को दर्शा रहा बयान : छाबड़ा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने कहा, देश में भाजपा के खिलाफ बोलने वाले के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और पीएम मोदी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं. यही कारण है कि भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री राहुल गांधी को खुलेआम आतंकवादी कह रहे हैं. इस प्रकार के अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करना भाजपा की ओझी मानसिकता को दर्शाता है. वहीं एक विधायक राहुल गांधी के जीभ काटने की बात कह रहे हैं. कानून की धज्जिया उड़ाई जा रही है. ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. राहुल गांधी आमजनता के सेवा के लिए देशभर में कार्य कर रहे हैं.